उत्तराखण्ड

सचिवालय में सोमवार को रहेगा नो मिटिंग ….

मंगलवार और  गुरूवार को आयोजित की जायेंगी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारियों/फील्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

 

 देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और  प्रभारी सचिवों को निर्देश दिये हैं कि शासन सचिवालय स्तर पर सोमवार को कोई बैठक नही की जायेगी। सोमवार को (अवकाश की स्थिति को छोड़कर) सभी अधिकारीगण अपने कार्यालय कक्ष में जन सामान्य/जन प्रतिनिधियों से भेंट हेतु सुलभ रहेंगे। आपको बतादे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है के  जनससमयाओं के तुरंत समाधान साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक गुड गवर्नेंस की पहुंच रहे इस सम्बन्ध में  सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुड गवर्नेंस लोगों को महसूस होनी चाहिए। इसमें फील्ड लेवल अधिकारियों और  कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डीएम इसमें कुशल टीम लीडर की तरह काम करें। साथ ही प्रत्येक स्तर पर प्रभावी और सतत मॉनिटरिंग की जाए। शासन-प्रशासन के निचले स्तर तक गुड गर्वनेंस दिखनी चाहिए। जिलों व तहसीलों मे भी आम जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि जिलाधिकारियों और  फील्ड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अपने  कार्य क्षेत्रान्तर्गत जन सामान्य से भेंट, क्षेत्र भ्रमण और विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन को सुगम बनाने के लिये शासन स्तरीय अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारियों फील्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक/वीडियो कान्फ्रेंस सप्ताह के दौरान मंगलवार एवं गुरूवार (अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर)  को ही आहुत की जायेंगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago