देहरादून: कोहरे को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने दो ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि, ट्रेंने रद्द होने की वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतें शुरू हो गई हैं। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द की गई है।
दून स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेन जनता और कुंभ एक्सप्रेस को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है।
ये ट्रेन अपने निर्धारित तिथि और समय पर ही चलेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई ट्रेन रद्द होती है तो इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी। इधर, उक्त दो ट्रेन रद्द होने की वजह से इस रूट के यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे कई यात्री हैं जो तीन-तीन माह पहले ही टिकट बुक करा चुके थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…