उत्तराखण्ड

रील्स बनाने वाले सावधान, केदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी है। आस्था के रंग में रंगे लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं। यात्रा को सरल व सुगम बनाने को लेकर केदारनाथ में ड्यूटी में तैनात विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। समन्वय गोष्ठी में क्यूआरटी टीम को यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इन दिनों बाबा के रील्स की होड़ लग गई है। लोग भगवान के दरबार में भी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  अब ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों पर गोपनीय ढंग से छापामारी कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत के निर्देश दिए।

केदारनाथ में आयोजित बैठक यात्रा मजिस्ट्रेट एसडीएम विजय नाथ शुक्ला व पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केदारनाथ धाम यात्रा में आ रही चुनौतियों व इनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। मन्दिर परिसर सहित श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध के लिए लोनिवि को क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की मरम्मत करने, मन्दिर दर्शन में सरलता के लिए मन्दिर परिसर सहित लाइन व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए गए।  बैठक में श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व मधुर व्यवहार करने, खोया पाया केन्द्र को मजबूत बनाए रखने, केदारनाथ धाम सहित मन्दिर परिसर, गलियों में साफ-सफाई बनाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। केदारनाथ धाम की पवित्रता व मर्यादा भंग करने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ-साथ घोड़ा-खच्चर एवं डण्डी-कण्डी संचालकों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने, धाम में अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों के लिए गोपनीय ढंग से छापामारी कर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की के निर्देश भी दिए। सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व तालमेल के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किए जाने की अपेक्षा की गई। ताकि यात्रा का सफलता के साथ संचालन हो सके। बैठक में लोनिवि, नगर पंचायत, मंदिर समिति, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago