उत्तर प्रदेश

आगर जिले के नलखेड़ा में लखुंदर नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत, ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ ने सभी शव बरामद किए

आगर :-  आगर जिले के नलखेड़ा में बहने वाली लखुंदर नदी में शुक्रवार को तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बच्चों की तलाश करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, सूचना मिलने पर एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं एक बालिका की तलाश जारी थी, जिसके शव को भी बाहर निकाल लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगर जिले के नलखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम छालड़ा में नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक नदी में डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा आगर SDERF टीम को दी गई। सूचना मिलने पर आगर एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर कविता सोलंकी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और नदी से तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। बता दें कि पंकज पिता बाबूलाल उम्र 7-8 वर्ष निवासी लटूरी गहलोत और मोनू पिता अमर सिंह उम्र 7-8 वर्ष निवासी छालड़ा और मुस्कान पिता अमर सिंह उम्र 08 वर्ष निवासी ग्राम छालड़ा के शव की टीम द्वारा बाहर निकाल लिया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago