रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, बहनों की रक्षा करना व उन्हें समाज की हर बुराईयों से सुरक्षा प्रदान करने को कल देश भर में मनाए जाने वाले रक्षा बंधन के त्योहार से एक दिन पूर्व आज जनपद की तिब्बती महिलाओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनसे जनपद की सभी महिलाओं के मान-सम्मान के प्रति खाकी सदैव कर्तव्यबद्ध व आम जनता की सुरक्षा को पुलिस सदैव तत्पर का तोहफा मांगा।
भाई बहन के परस्पर प्रेम को प्रदर्शित करता त्योहार रक्षा बंधन कल समस्त देश मे मनाया जाना है, जिसपर जनपद देहरादून की सुरक्षा को अपनी पुलिस टीम संग नया आयाम व प्रतिबद्ध जाहिर करने को जनता द्वारा पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर की प्रशंसा की गई है तो वहीं जनपद की तिब्बती महिलाओं द्वारा पुलिस कप्तान का आभार व्यक्त करने को स्वयं आरती की थाल व राखी लेकर उनके कार्यालय पधारी। सहस्त्रधारा के तिब्बती कॉलोनी निवासी 12 महिलाओं के समूह सहित कारगी चौक स्थित एक एनजीओ की संचालिका वंदना रावत द्वारा बारी-बारी से पुलिस कप्तान के हाथ पर रक्षा सूत्र बांध उन्हें मिठाई खिला जनपद को सुरक्षित, अपराध रहित बनाये जाने का तोहफा मांगा।
जिसके प्रतिउत्तर में पुलिस कप्तान द्वारा उक्त सभी महिलाओं के माध्यम से जनपद की सभी महिलाओं व हर जन की सुरक्षा को खाकी को प्रतिबद्ध बताया व उन सभी की हर सहायता,सुरक्षा को हर खाकी को परस्पर मुस्तैद रहने का वादा किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…