उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात रहे टीकम सिंह नेगी का भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए, आज देहरादून में उनका पार्थिव शरीर पहुंचेगा। वे देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले थे। हालांकि, उनकी शहादत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सोमवार को शहादत का समाचार मिलने के बाद उनके गांव राजावाला में मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी (34) आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे। बताया जा रहा है कि टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात थी। इसी दौरान सोमवार को उनकी शहादत की खबर आई। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।
शहीद टीकम सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को दिन में 12 बजे आएगा। वह वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह वर्ष 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…