उत्तराखण्ड

आज हरेला पर्व पर राजीव महर्षि ने गढ़वाली कॉलोनी समुदाय भवन रिंग रोड रायपुर वह अन्य क्षेत्रों में किया वृक्षारोपण

हरेला पर्व अवसर पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने लोगों को पौधे बांट कर वृक्षारोपण व प्रकृति के बचाव के लिए अनुरोध कियाl  मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि हरेला सिर्फ एक त्योहार न होकर उत्तराखंड की जीवनशैली का प्रतिबिंब है। यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने वाला त्योहार है। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से पहाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आज प्रकृति और मानव को परस्पर विरोधी के तौर पर देखा जाता है वहीं, हरेला का त्योहार मानव को प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की सीख देता है। हरेला पर्व हरियाली और जीवन को बचाने का संदेश देता है। हरियाली बचने से जीवन भी बचा रहेगा।

 

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन को खासा अहमियत देता हैl  उन्होंने कहा कि हम हमेसा से प्रकृति की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करते आए हैं और आगे हमारा हजारों वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।

 

 

इस अवसर पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विकास नेगी, सत्या फाउंडेशन वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष दीपिका नेगी जी, पूर्व पार्षद वार्ड 64 पूजा नेगी ,  संदीप , सूरज चंद,  ऋषभ जाकी छात्र नेता डीएवी पीजी कॉलेज,  गीता , लक्ष्मी, कविता , जमुना , रश्मि,  शुभम थपलियाल और प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

2 days ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

2 days ago

कफ सिरप विवाद पर सख्त हुई मप्र सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा देने वाले कफ सिरप कांड में मप्र सरकार ने बड़ा…

2 days ago

उत्तराखंड में युवा कांग्रेस का सदस्यता और चुनाव अभियान शुरू

युवा कांग्रेस ने आज उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस…

3 days ago

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर…

3 days ago

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून में बारिश, केदारनाथ-हेमकुंड में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज…

3 days ago