उत्तराखण्ड

कल प्रत्याशियों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद,उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल पहले चरण में होगा मतदान

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल यानी शुक्रवार को पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं। वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। चुनाव के लिए जनपद चमोली में 544 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की लिए रवाना होंगी। जबकि 40 पार्टियां दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को ही मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं। चमोली जिले की तीनों विधानसभा में कुल 584 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा।

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago