जोशीमठ:- हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण के विरोध में जोशीमठ नगर के व्यापारियों ने आज जोशीमठ बाजार बंद रखा। इस दौरान जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले गुरुवार को जोशीमठ के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण से जोशीमठ के व्यापारियों को व्यापार ठप होने के साथ ही जोशीमठ का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने जोशीमठ बाजार से ही बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को जोशीमठ के समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर बाईपास निर्माण के विरोध में आक्रोश रैली निकालेंगे। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी,जय प्रकाश भट्ट,कन्हैया लाल, रमेश डिमरी सहित कई व्यापारी शामिल थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…