उत्तराखंड:- उत्तराखंड के कुमाऊं में जगह-जगह बारिश हो रही है। चंपावत के एनएच के पास स्वांला पर फिर से मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। मलबा आने से करीब 300 यात्री भारी बारिश में फंस गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर टनकपुर के ककराली गेट पर चंपावत की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम खाने के पैकेट और पानी की बोतल समेत अन्य जरूरी सामान के साथ मौके पर है।
एनएच पर स्वांला के पास मलबा यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश से स्वांला क्षेत्र में एनएच पर आए मलबे के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हैं। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि स्वांला में करीब 300 लोगों को पानी, बिस्कुट आदि वितरित किए गए हैं। पटवारी, पूर्ति निरीक्षक, पीआरडी जवान प्रत्येक वाहन में जाकर यात्रियों को खाने पीने का सामान दे रहे हैं। दोपहर करीब 12.30 बजे से ककराली गेट और चल्थी गेट को बंद कर दिया गया। मार्ग खुलने पर गेट खोला जाएगा। लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…