उत्तराखण्ड

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को यातायात पुलिस पढ़ाएंगी नया पाठ, चालान के साथ-साथ दिखने होगी सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी दो घंटे की फिल्म

देहरादून: यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान भरकर पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे। पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे लोग नियमों की गंभीरता को समझें और लगातार बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सके। यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी देखनी होगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने गाए हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देशित किया है।

इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा। पहले दो घंटे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए दून पुलिस ने एक फिल्म बनवाई है। इसकी कहानी दून फिल्म स्कूल के राइटर एवं डायरेक्टर विमल पांडेय ने लिखी है।

फिल्म की स्क्रीनिंग की गई

आरटीओ में यह फिल्म खासतौर पर रैश ड्राइविंग और स्टंट ड्राइविंग करने वालों को दिखाई जाएगी। शुक्रवार को फिल्म स्कूल में रोड सेफ्टी पर आधारित तैयार इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। फिल्म में सड़क जागरूकता के लिए कई उदाहरण दिए गए हैं। साथ ही गानों के माध्यम से नियमों के उल्लंघन से उनके और दूसरों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव भी बताए गए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago