रुड़की : उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है जहां, आज मंगलवार को यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है, दीवार गिरने के कारण दर्जनभर मजदूर मलवे में दब गये, जिनमे से जेसीबी की मदद से अबतक पांच बरामद किये गये हैं ! प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के अंतर्गत रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।
भट्टे की दीवार गिरने से दीवार के नीचे दबे मजदूर,दीवार के मलबे के नीचे दबने से लगभग आधा दर्जन मजदूरों की मौत होने की आशंका,ईंट पकाने के लिए ईंट भरते समय हुआ हादसा,फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस सहित चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद, मांगलौर कोतवाली क्षेत्र की घटना
मृतकों के नाम
मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी
साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर
अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी
बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली
जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफनगर
घायलों के नाम
रवि पुत्र राजकुमार(25) बड़ौत
इंतजार पुत्र लतीफ(25), निवासी चुड़ियाला
समीर पुत्र महबूब
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…