देश-विदेश

नालंदा के विशुनपुर गांव में दर्दनाक हादसा, तीन वर्षीय बच्चे की तेज रफ्तार कार से मौत

नालंदा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने घर के पास खेल रहे मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार की शाम हुआ। मृतक की पहचान गांव के संजय कुमार के तीन वर्षीय बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, रंजन कुमार मंगलवार की शाम अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान मुड़ल विगहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज थी कि वह बच्चे को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजन बुधवार को शव को लेकर चंडी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस घटना को लेकर चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस घटना में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago