उत्तराखण्ड

यमुनोत्री मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना, कार चालक की मौत, तीन पिकअप सवार घायल

उत्तराखंड:-  दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बंशीपुर के पास एक पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो है। वहीं, चालक सहित तीन पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लेहमन अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है।

कोतवाली पुलिस को को बुधवार रात करीब 11.10 बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास एक पिकअप और कार की टक्कर की सूचना मिली। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पिकअप सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रही थी। कार विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर पिकअप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला निवासी योगेश कुमार (34) पुत्र राजेंद्र और उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बेहट निवासी पिकअप सवार चालक बिट्टू पुत्र ईशम सिंह, सवार आदित्य पुत्र शर्म सिंह और वंश घायल हो गए।  अस्पताल में चिकित्सकों ने योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago