देहरादून:- गुनियाल गांव के पास नहाते हुए नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया है। जाखन पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पांच-छह युवक गुनियाल गांव क्षेत्र में घूमने गए थे। इस दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गए।
नहाते हुए 18 वर्षीय अभिषेक निवासी जीएमएस रोड निरंजनपुर डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम ने काफी देर मशक्कत के बाद अभिषेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…