देहरादून:- रायवाला में हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। महिला घास के लिए जंगल गई थी। राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे ग्राम पंचायत रायवाला में एक बुजुर्ग महिला दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इस दौरान एक हाथी आ धमका। हाथी को देखकर महिलाएं भागने लगीं, लेकिन बुजुर्ग महिला को हाथी ने मौके पर ही दबोच लिया और अपनी सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
अन्य दो महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रहीं। उन्होंने घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान धूमा देवी (79) पत्नी घमंड सिंह निवासी अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला के रूप में की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…