राजस्थान

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: जयपुर-अजमेर हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर-खलासी की मौत, आग से मचा हाहाकार

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दूदू थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सीमेंट से भरे ट्रेलर और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक और खलासी जिंदा जल गए।

हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ। ट्रेलर अलवर के खुशखेड़ा की ओर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन आग की चपेट में आ गया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रक में शीशा लदा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे में ट्रक मालिक और चालक जगदीश जाट (निवासी चित्तौड़गढ़) और खलासी पंकज नायक (निवासी प्रतापगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई।

दूदू थानाधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुआ, जिससे पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया और उसमें आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। हादसे के कारण हाईवे-48 पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दूदू के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago