बलिया से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सागर जिले के बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोककर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में बीना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रुकी ट्रेन में बम होने की सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंची। बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाले 11072 कामायनी एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। भोपाल कंट्रोल रूम रेलवे के आदेश पर ट्रेन की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बम होने की अफवाह के चलते ये सारी कवायद की गई। कुछ डिब्बों से यात्रियों को भी निकाला गया और जांच की गई।
साथ ही, इसकी सूचना सागर बम निरोधक दस्ते को दी गई, जहां से टीम बीना स्टेशन के लिए रवाना हो गई। यही नहीं, एहतियात को तौर पर सागर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट घोषित कर दिय गया है। इधर, बीना स्टेशन पहुंची जांच टीम ने ट्रेन के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर खाली कराया जा रहा है। इसके बाद पूरी ट्रेन की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। सागर से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। स्टेशन पर किसी को आने नहीं दिया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक ट्रेन की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ट्रेन बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। फिलहाल रेल अधिकारी कुछ बताने से बच रहे है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन को चेक करने का निर्देश भोपाल से मिला था।
इससे पहले 26 मार्च 2024 को भी कामायनी एक्सप्रेस में इसी तरह से बम रखे होने की खबर आई थी। तब आनन-फानन में ट्रेन को उत्तर प्रदेश के जंघई स्टेशन पर रोका गया था। करीब तीन घंटे ट्रेन की जांच की गई थी। तब ये अफवाह झूठी निकली थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…