उत्तराखण्ड

होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने की तैयारी

देहरादून:- होली में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने व कम समय में यात्रा पूरी कराने के लिए परिवहन निगम प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारी सीजन में दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ रहती है, ऐसे में परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि अगर मेरठ-मुरादनगरे के बीच यातायात जाम लगता है तो दिल्ली मार्ग की बसों को मेरठ एक्सप्रेस-वे से संचालित किया जाएगा। हालांकि, यह निर्णय स्थिति के अनुसार लिया जाएगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम इस समय अपनी सुपर डीलक्स वाल्वो बसों का संचालन एक्सप्रेस-वे पर कर रहा है। दिल्ली के लिए वॉल्वो बसें नानस्टाप भेजी जा रहीं। यह बसें बिहारीगढ़ से एक्सप्रेस-वे होकर मुजफ्फरनगर से मेरठ और वहां से फिर एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा होते हुए दिल्ली कश्मीरी गेट आइएसबीटी जा रहीं। बसों को दून-दिल्ली की दूरी तय करने में केवल चार से साढ़े चार घंटे लग रहे हैं, जबकि बाकी बसें करीब छह घंटे में यह दूरी तय कर रही हैं।

अब चूंकि, होली के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है और मौसम भी गर्म हो गया है, ऐसे में यात्री बसों के एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा रहे हैं। निगम में दिल्ली के लिए सीएनजी बसों की संख्या सीमित है, लिहाजा महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर रिजर्व में खड़ी सभी बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि रास्ते में यात्री को देखकर अगर बस चालक ने बस नहीं रोकी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago