रामनगर में इन दिनों परिवहन विभाग वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चला रहा है। चेकिंग के दौरान विभाग ने दिल्ली से रामनगर यात्रियों को लेकर आ रही एक बस को बिना परमिट के संचालन करने के आरोप में सीज किया है। इसके साथ ही विभाग ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सैलानियों को भ्रमण कराने के आरोप में एक जिप्सी को भी सीज करने की कार्रवाई की है।
रामनगर के एआरटीओ संदीप वर्मा का कहना है कि प्रवर्तन अधिकारी नेहा झा कर्मचारियों के साथ पीरुमदारा इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उन्हें दिल्ली से एक बस आती हुई दिखाई दी जिसमें यात्री सवार थे। उन्होंने इस बस को रोककर बस के प्रपत्र चैक किए जिसके बाद पता चला कि यह बस बिना परमिट के यात्रियों का टिकट काटकर डग्गामारी में चल रही है।
उन्होंने बस के समय संचालन को लेकर बस को तुरंत सीज करने की कार्रवाई की। वहीं दूसरे मामले में एआरटीओ संदीप वर्मा ने कहा कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग की फाटो रेंज के तहत सैलानियों को भ्रमण कराने वाले जिससे वाहनों की चेकिंग मालधनचौड में की गई चेकिंग के दौरान पकड़ी गई।
एक जिप्सी के प्रपत्र चेक करने पर पाया गया कि यह किसी पर लगी नंबर प्लेट किसी दूसरे वाहन की है जबकि इस जिप्सी का पंजीकरण किसी और नाम पर है। उन्होंने कहा कि इस जिप्सी को भी सीज करने की कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…