उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की सख्ती: टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ RC, नई पॉलिसी लागू

नैनीताल जनपद में परिवहन विभाग के 2982 टैक्स बकाएदार गायब हैं। नोटिसों का जवाब नहीं मिलने पर सभी को आरसी जारी हुई है। कई बकाएदार नौ से दस साल पुराने हैं। तमाम के पते गायब और दिए गए नंबर सेवा में नहीं हैं। बकाएदारों से परिवहन विभाग को 22.68 करोड़ वसूलने हैं। अब विभाग नए कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड के साथ स्थानीय पते की पुष्टि भी कर रहा है, ताकि ऐसी स्थिति न आए।

कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स पर विभाग की आय टिकी है। परिवहन विभाग के पास 26 हजार से ज्यादा गुड्स वाहन, इतने ही अन्य छाेटे टैक्सी, मैक्सी वाहन रजिस्टर्ड हैं। विभाग ने टैक्स वसूली की फाइलें टटोलीं तो 20 हजार से ज्यादा बकाएदार सामने आ गए। घरों तक पहुंचने में साढ़े नौ हजार मिल गए, बाकी का अता-पता नहीं है। 29 सौ से ज्यादा बकाएदार गायब हैं। 9636 के खिलाफ 30.19 करोड़ के बकाए का नोटिस जबकि 22.68 करोड़ के बकाएदार 2982 लोगों की आरसी काटी गई है।

16807 टैक्स बकाएदार पुराने हैं। एक अप्रैल 25 से 30 अगस्त तक 3266 नए मामले सामने हैं। पुराना बकाया 52.15 करोड़ से बढ़कर 1.14 करोड़ हो गया है। 30 अगस्त तक कुल बकाएदार 20974, बकाया धनराशि 53.62 करोड़ हो गई। अभियान चलाकर अप्रैल से अगस्त 2025 तक विभाग ने 9449 से सवा छह करोड़ की वसूली तो कर ली लेकिन यह कुल बकाया का छठां हिस्सा भी नहीं है। अभी भी 10624 तक पहुंच 47.04 करोड़ बकाया वसूलना चुनौती है।

परिवहन विभाग का 10624 बकाएदारों पर 47 करोड़ रुपये बकाया है। 9636 को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 2982 की आरसी काटी गई है। प्रशासन के सहयोग से इनकी तलाश कर बकाया वसूला जाएगा। –बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago