उत्तराखण्ड

दून से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, उत्तराखंड रोडवेज ने बढ़ाया किराया

उत्तराखंड:-  उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया प्रति किमी 25 पैसे बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड की भी यूपी से होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार से 13 ऐसे रूटों पर किराये में पांच रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है।  परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।

बताया, दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। बताया, चूंकि दून से रुड़की, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ की बसें भी यूपी के क्षेत्र से गुजरती हैं, इसलिए इन रूटों पर भी किराये में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के भीतर पुराना किराया

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही वसूल किया जाएगा। बताया, जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं गुजरती, वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, दून से मसूरी, दून से श्रीनगर आदि रूटों पर चलने वाली बसों का किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

किस रूट पर पहले कितना और अब कितना किराया
        रूट             पुराना किराया        नया किराया

देहरादून से दिल्ली        375                   420
देहरादून से रुड़की       115                     120
देहरादून से सहारनपुर  100                    110
ऋषिकेश से दिल्ली       380                   420
हरिद्वार से दिल्ली          330                  365
हल्द्वानी से दिल्ली         390                  450
हल्द्वानी से देहरादून      500                   530
कोटद्वार से दिल्ली        290                   345
पिथौरागढ़ से दिल्ली      850                 905
पिथौरागढ़ से देहरादून   955                  985
रामनगर से दिल्ली        350                  400
कोटद्वार से देहरादून     240                    255
टनकपुर से दिल्ली       515                    575

महाप्रबंधक, संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम दीपक जैन- यह नियम है कि हमारी रोडवेज बसें जिस राज्य से गुजरती हैं, उसी हिसाब से किराया वसूला जाता है। यूपी ने किराया बढ़ा दिया है। इससे हमने भी किराये में बढ़ोतरी की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago