उत्तराखण्ड

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगी तिरंगा यात्रा, एक किमी तक निकाली जायेगी यात्रा,शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में झंडा रोहण के उपरांत तिरंगा रैली निकाली जायेगी। जिसमें आस-पास के विद्यालयों में अध्ययरत छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है। डॉ. रावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा जिला व ब्लॉक मुख्यालय से एक किलोमीटर के अंतर्गत आयोजित की जायेगी। यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों की धुन के साथ आजादी के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों को याद करेंगे। विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा की वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी जिसे विभागीय वेबसाइट एवं पेज पर अपलोड किया जायेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago