उत्तराखण्ड

स्कूल खुलते ही दिक्कत, मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर ट्रैफिक बंद

उत्तराखंड:- पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी दिक्क़ते उठानी पड़ी।  थराली तहसील मुख्यालय के पास सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोनिवि ने सड़क पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके बंद। ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।

उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश भर के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago