बिहार:- समस्तीपुर -पटना मुख्य मार्ग पर सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास शुक्रवार रात ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। एक की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दूसरे की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन गरेड़ी टोल निवासी शंकर रजक और मुन्ना शाह के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतक शंकर रजक के पिता फतीरा रजक ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे उनका पुत्र शंकर रजक गांव के ही मुन्ना शाह के साथ बाइक से सरैया चौक पर गया था। इसी दौरान हलई की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में सामने से जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही मुन्ना शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को एक वाहन पर सवार कर रात सदर अस्पताल भेजा, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर संतोष कुमार झा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौत की जानकारी के साथ ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया।
घटना के संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि चालक और खलासी ट्रक से कूद कर फरार हो गये। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पदाधिकारी ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…