देश-विदेश

टीवीके प्रमुख विजय बोले – “मेरी मौजूदगी से असामान्य स्थिति बन सकती थी, इसलिए मुलाकात नहीं की”

टीवीके के प्रमुख और तमिल एक्टर विजय की की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम मची भगदड़ के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। विजय ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अभी तक भगदड़ के शिकार हुए लोगों से मुलाकात नहीं की है क्योंकि वहां मेरी मौजूदगी से ‘असामान्य स्थिति’ पैदा हो सकती है। मैंने अपने जीवन में इस तरह की दर्दनाक स्थिति नहीं देखी है, जल्द ही इस भगदड़ का सच सामने आएगा।

मंगलवार को अभिनेता विजय की ओर से जारी वीडियो संदेश उन्होंने कहा, मैं करूर नहीं गया क्योंकि वहां मेरी मौजूदगी से “असामान्य स्थिति” पैदा हो सकती है।। मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा। मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी ‘दर्दनाक स्थिति’ का सामना नहीं किया है। भगदड़ का सच जल्द ही सामने आएगा। जो नहीं होना चाहिए था वो हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को चुनौती दी कि वे उनके साथ कुछ भी करें, लेकिन अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ ऐसा न करें।

विजय ने कहा कि इस घातक घटना का सच जल्द ही सामने आएगा और उन्होंने संकेत दिया कि वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मामले में सत्तारूढ़ डीएमके को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, सीएम साहब, अगर आपके मन में बदला लेने का विचार है, तो आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन पार्टी के लोगों को हाथ भी नहीं लगाएंगे। उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वह करूर से जल्दी से निकल गए थे।

विजय ने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के साथ खड़े होने का है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि वे जल्द ही उनसे मिलकर उनका दुख बांटेंगे। विजय ने कहा, हम हमेशा पुलिस से सुरक्षित जगह पर रैली करने की अनुमति लेते हैं। लेकिन इस बार जो नहीं होना चाहिए था, वही हुआ। मैं गहरी पीड़ा में हूं और इस घटना का सच जल्द सामने आएगा। वीडियो संदेश में विजय ने संकेत दिया कि वह किसी भी तरह की जांच और कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि घटना के असली कारण जल्द ही उजागर होंगे। विजय ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि इस घटना को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago