उत्तर प्रदेश

बदायूं के जिंसी नगला में आग लगने से दो भाई जिंदा जल गए, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जिंसी नगला में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर आ गए और आग को बुझाने लगे। बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में सो रहे ममेरे-फुफेरे दो भाई जिंदा जल गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

गांव जिंसी नगला निवासी अलखराम परिवार के साथ गेहूं की कटाई करके बृहस्पतिवार को करीब एक बजे खेत से घर लौटे थे। महिलाएं घर में खाना बनाने लगी थीं। खाना बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। तेज धमाके के साथ सिलिंडर भी फट गया। घर में से महिलाएं व बड़े ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन अलखराम का नाती छह वर्षीय सुमित व उसका फुफेरा भाई दीपक आग में फंस गया। जब तक परिवार के लोगों ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक दोनों ममेरे-फुफेरे भाई जिंदा जल गए। साथ ही एक मवेशी भी जलकर मर गई।

अलखराम ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। दो दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। एक बेटा घर पर उनके साथ खेती में हाथ बंटाता है। करीब आठ दिन पहले उनकी बेटी ममता के साथ उसका छह वर्षीय बेटा दीपक के साथ आई थी। बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय अचानक लगी। आग से नाती सुमित व बेटी के पुत्र दीपक की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago