उत्तराखण्ड

देहरादून में दो नए कोरोना केस, स्वास्थ्य विभाग ने किया होम क्वारंटीन

उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़े, डेंगू के भी नए मरीज सामने आए

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, दोनों मरीज देहरादून के निवासी हैं। उन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है।

इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 हो गई है, जिनमें से 78 स्थानीय और 15 बाहरी (माइग्रेंट) मामले हैं। राहत की बात यह है कि स्थानीय स्तर पर संक्रमित 78 में से 76 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में सतर्कता बरती जा रही है। सभी जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

डेंगू का कहर जारी, तीन नए मरीज मिले, दस सक्रिय केस
राज्य में डेंगू का प्रकोप भी लगातार बना हुआ है। सोमवार को देहरादून जिले में डेंगू के तीन नए मरीज सामने आए, जिन्हें श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक जिले में डेंगू के कुल 146 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 76 मरीज देहरादून के निवासी हैं, जबकि 70 अन्य जिलों से इलाज के लिए आए थे। वर्तमान में डेंगू के 10 सक्रिय मरीज हैं — जिनमें से 6 श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल, 2 हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, 1 ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 1 मरीज होम आइसोलेशन में है।

88 घरों में मिला डेंगू मच्छर का लार्वा
डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को 11,433 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 88 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला।

इसके अलावा, 76,366 पानी के कंटेनरों की जांच में 155 कंटेनरों में लार्वा मिला, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए नगर निगम समेत विभिन्न विभागीय कैडरों को जिम्मेदारी दी गई है। आशा कार्यकर्ता और डेंगू वॉलंटियर लगातार फील्ड में सर्वे कर रहे हैं ताकि संक्रमण को समय रहते रोका जा सके।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago