उत्तराखण्ड

6 फ़रवरी को यूसीसी को मिल जाएगी मंजूरी,जानिए धामी सरकार का प्लान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) ड्राफ्ट को सोमवार से बुलाए गए विधानसभा सत्र में 6 फरवरी को पेश करेगी। जिस पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा से पास होने के बाद इसको राज्य में लागू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। उत्तराखंड के यूसीसी मॉडल पर गुजरात सरकार ने भी रूचि दिखाई है। गुजरात सरकार भी यूसीसी लागू करने पर विचार कर रही है।

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। बैठक में चर्चा के बाद यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी गई। हालांकि, शनिवार को भी कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी, लेकिन पहले दिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई थी। मंगलवार को यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद धामी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं हुई।

2 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी ड्राफ्ट सौंप दिया गया था। 740 पन्नों के यूसीसी ड्राफ्ट को तैयार करने में दो साल लग गए। 27 मई 2022 को धामी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था, जिसने इस पर दो सालों तक काम किया और 2 फरवरी 2024 को यूसीसी ड्राफ्ट पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया था।
यूसीसी ड्राफ्ट में उत्तराखंड के आदिवासी जनजातियों को छूट दी गई है। इनकी आबादी लगभग तीन प्रतिशत है और ये लगातार विरोध जता रही थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago