देश-विदेश

मुख्यमंत्री के अभियान को ज़मीन पर उतारती ऊधमसिंहनगर पुलिस, नशे के खिलाफ मोर्चा तेज

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एंव पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदो को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के क्रम में नशे के अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए हैं। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंह नगर द्वारा सभी थानाध्यक्षो को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा एवं STF कुमाउं यूनिट रूद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 10/11-04-2025 की देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुरखीरी उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 434.748 किलोग्राम गांजा को कैन्टर से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में पकडे गए अभियुक्त ने बताया कि यह गांजा मै सुरेश गुप्ता के कहने पर ऊधमसिंहनगर बेचने जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त व अपराध के दुष्प्रेरण में संलिप्त अभि० के विरुद्ध थाना पुलभट्टा पर FIR नं0 52/2025 धारा 8/20/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त को रिमांड हेतु मा० न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुरखीरी
वांछित अभियुक्तः-
सुरेश गुप्ता
बरामदगी:-
1-434.748 किलोग्राम गांजा
2- वाहन कैन्टर संख्या UK06CB4534
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
(STF टीम कूमाउ यूनिट रूद्रपुर टीम)
1- एस०टी०एफ० प्रभारी निरीक्षक एम०पी० सिह 2- उ0नि0श्री के०जी० मठपाल,
3-उ0नि0 श्री बृजभूषण गुररानी, 4-हे0कानि0 गोविन्द सिह,
5-हे0कानि० जगपाल सिह, 6-कानि0 मोहित वर्मा,
7-हे0कानि० रविन्द्र बिष्ट, 8-कानि० गुरुवन्त सिह
थाना पुलभट्टा पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा 2-उ0नि0 पंकज कुमार
3-अ०3०नि०प्रताप सुयाल 4-का0 दीपक विष्ट

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago