देहरादून:- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में JICA के वित्तीय सहयोग से संचालित उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (यूकेआईएचडीपी) की तीसरी हाई पावर कमेटी/स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सीएस ने निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किए जा रहे दो सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस तथा यूरोपियन वेजिटेबल/ऑफ सीजन वेजिटेबल एवं कीवी क्रॉप, सेब व अखरोट उत्पादन तथा अन्य योजनाओं को हाउस ऑफ हिमालयाज, एनआरएलएम, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सभी योजनाओं का Convergence आवश्यक है। सीएस ने एफपीओ (Farmers Producers Organization) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित कार्मिक, उद्यान विभाग के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जाइका के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…