उत्तराखण्ड

UKSSSC ने जारी किया 2025-26 भर्ती कैलेंडर, 14 भर्तियों का शेड्यूल घोषित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C भर्तियों के लिए कैलेंडर 2025-26 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में आयोग ने आने वाले महीनों में निकलने वाली भर्तियों, उनकी विज्ञापन तिथि और परीक्षा तिथि का पूरा शेड्यूल जारी किया है। कुल 14 भर्तियों का उल्लेख इसमें किया गया है। इसके बाद अभ्यर्थी आसानी से यह जान सकेंगे कि किस भर्ती का नोटिफिकेशन कब आएगा और परीक्षा कब आयोजित होगी।

सबसे अहम बात यह है कि इस कैलेंडर में वन दरोगा, सहायक अध्यापक, सहायक लेखाकार, वाहन चालक, कृषि और विज्ञान से जुड़ी भर्तियां शामिल हैं।

कब निकलेगा विज्ञापन और कब होगी परीक्षा

वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा का आयोजन 28 अक्तूबर 2025 से किया जाएगा। सामान्य इंटर स्तर (कनिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक आदि) पदों के लिए विज्ञापन 5 दिसंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 10 मई 2026 को होगी। स्नातक स्तरीय पदों के लिए विज्ञापन 21 जनवरी 2026 को जारी होगा, जबकि परीक्षा 21 जून 2026 को होगी।

इसके अलावा, सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा शिक्षक) भर्ती का विज्ञापन 12 सितंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 18 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी। इसी तरह विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 36 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 14 नवंबर 2025 को निकलेगा और परीक्षा 29 मार्च 2026 को होगी।

क्रम संख्या भर्ती का नाम / पद रिक्त पद विज्ञापन तिथि परीक्षा तिथि / प्रारंभ
1 वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख / दक्षता परीक्षा (विज्ञापन सं. 68) 124 28 अक्तूबर, 2025 से
2 सहायक लेखाकार एवं सहायक समीक्षा अधिकारी / वैयक्तिक सहायक (विज्ञापन सं. 69, 70) टंकण / आशुलेखन परीक्षा लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त 17 नवंबर, 2025 से
3 उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के राज्य / जिला सदस्य (विज्ञापन सं. 72) साक्षात्कार 20 15 दिसंबर, 2025 से
4 सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) (माध्यमिक शिक्षा विभाग) 128 12 सितंबर, 2025 18 जनवरी, 2026 से
5 विशेष तकनीकी अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 62 26 सितंबर, 2025 01 फरवरी, 2026
6 वाहन चालक (विभिन्न विभाग) 37 15 अक्तूबर, 2025 22 फरवरी, 2026
7 कृषि (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद 212 31 अक्तूबर, 2025 15 मार्च, 2026
8 सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) 36 14 नवंबर, 2025 29 मार्च, 2026
9 वाहन चालक परीक्षा क्रमांक-6 पर अंकित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त वाहन चालन परीक्षण 17 अप्रैल, 2026 से
10 सामान्य इंटर स्तरीय पद (कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक व अन्य) 386 05 दिसंबर, 2025 10 मई, 2026
11 आईटीआई / डिप्लोमा अर्हता के पद 41 24 दिसंबर, 2025 31 मई, 2026
12 विज्ञान (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद 04 07 जनवरी, 2026 07 जून, 2026
13 स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 48 21 जनवरी, 2026 21 जून, 2026
14 टंकण एवं आशुललेखन परीक्षा (क्रमांक 08 और 10 पर अंकित पदों के लिए) 30 जून, 2026 से

कैलेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है और परिस्थितियों के अनुसार विज्ञापन एवं परीक्षा की तिथियों में बदलाव संभव है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago