उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार का निर्देश: प्रोबेशन पूरा होते ही कर्मचारियों को मिले स्थायीकरण का लाभ

उत्तराखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी कर्मचारियों के स्थायीकरण (परमानेंट करने) से जुड़े मामलों में अब अनावश्यक देरी न की जाए। शासन ने आदेश जारी कर कहा है कि जिन कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) पूरी हो चुकी है, उन्हें तुरंत स्थायीकरण का लाभ दिया जाए।

प्रोबेशन पूरा करने वाले कर्मचारी होंगे स्थायी

कार्मिक सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 2002 की स्थायीकरण नियमावली के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों का स्थायीकरण बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर किसी कर्मचारी की प्रोबेशन अवधि पूरी हो चुकी है और उसे आगे बढ़ाया भी नहीं गया है, तो ऐसे कर्मचारियों को लंबे समय तक स्थायीकरण से वंचित रखना उचित नहीं है।

प्रमोशन मिला, लेकिन स्थायीकरण अटका

शासनादेश में यह भी उल्लेख किया गया कि कई विभागों में कर्मचारियों को प्रमोशन तो मिल चुका है, लेकिन उनके स्थायीकरण के आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में तत्काल समीक्षा कर स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बगौली ने जताई सख्ती

सचिव ने चेतावनी दी कि स्थायीकरण आदेश समय पर जारी न होने से कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, वेतन संरक्षण, पेंशन और अन्य लाभ प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि कई बार कर्मचारी अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे शासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह स्थिति अनुशासित शासन प्रणाली के खिलाफ है और इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कर्मचारियों में उम्मीद की लहर

सरकार के इस आदेश के बाद राज्य के हजारों अस्थायी कर्मचारियों और उन कर्मचारियों में खुशी की लहर है, जो लंबे समय से स्थायीकरण आदेश का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस कदम से न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि शासन-प्रशासन पर भी अनावश्यक विवादों का बोझ कम होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago