ऋषिकेश:- ऋषिकेश के भैरव कॉलोनी में देर रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई वाहनों को कुचल डाला। ट्रक की चपेट में एक एक्टिवा स्कूटर, 2 टेम्पो, 1 ई-रिक्शा और एक दुकान आई। एक दुकान का छज्जा भी ट्रक की टक्कर से टूट गया। वहीं, स्कूटी पूरी तरह चकना चूर हो गयी।
गनीमत यह रही कि उस वक़्त वाहनों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वही, स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11: 30 एक दम से कुछ गिरने जैसी आवाज़ आयी। घरों से बाहर निकल कर देखा तो एक ट्रक मोहल्ले में खड़े कई वाहन को कुचलता हुआ एक घर से टकरा गया। जैसी ही लोगों ने घरों से निकलकर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रक 14 बीघा से मुख्य हाइवे की ओर जा रहा था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…