उत्तराखण्ड

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दिखाया दम

एसएसपी के सख्त नेतृत्व में बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

इलाज हेतु भेजा था सरकारी अस्पताल, ऋषिकेश एम्स हुआ रेफर

हरिद्वार पुलिस व STF की संयुक्त कार्यवाही से पकड़ा गया 50000 का ईनामी बदमाश

बहुचर्चित जेल में रामलीला मंचन के दौरान फरार कैदी प्रकरण का मुख्य आरोपी है बदमाश

कुछ माह पूर्व हरिद्वार जेल से साथी संग हुआ था फरार, साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

आरोपी के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टीम के प्रोत्साहन हेतू की गई ₹5000/- के इनाम की घोषणा

कल देर रात समय लगभग 12:30 बजे हरिद्वार पुलिस व STF की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ होने पर पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

बदमाश 50000 का ईनामी है। जो 11 अक्टूबर, 2024 को हरिद्वार जेल में रामलीला मंचन के दौरान अपने साथी रामकुमार के साथ जेल से फरार हो गया था। जिस सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 534/24 धारा 262, 61(2), 253, 55, 58 BNS दर्ज किया गया था। जिसमें कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस व STF की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25/10/24 को अभियुक्त राजकुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वांछित आरोपी तब से लगातार फरार चल रहा था जिसपर ₹50000 का ईनाम घोषित किया गया था। बदमाश कुख्यात अपराधी प्रवीण बाल्मीकि का गुर्गा है। जिसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम को कुख्यात बदमाश के बारे में लीड मिली थी जिसपर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत विद्या मंदिर सेक्टर 2 से काली माता जाने वाली सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जहां पर कुछ देर बाद एक व्यक्ति द्वारा HRDC चौक से काली माता मंदिर तिराहे की तरफ पैदल आकर चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- पंकज कुमार पुत्र मगन लाल निवासी मकान नम्बर-72 गोलभट्टा थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र-28 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त पंकज
1- मु0अ0स0 378/18 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 PS रूडकी
2- मु0अ0स0 252/16 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम PS गंगनहर
3- मु0अ0स0 25/16 धारा 302, 120बी भादवि PS गंगनहर
4- मु0अ0स0 490/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट PS गंगनहर
5- मु0अ0स0 179/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट PS गंगनहर
6- मु0अ0स0 33/12 धारा 147, 148, 307, 506 भादवि रुड़की
7- मु0अ0स0 534/24 धारा 262.61(2), 253, 55, 58 BNS, PS सिडकुल
8- मु0अ0स0 46/25 धारा 109(1) BNS 3/25 आर्म्स एक्ट PS रानीपुर

बरामदगी
01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम कोतवाली रानीपुर
1- SHO कमल मोहन भण्डारी
2- SSI मनोहर सिंह रावत
3- SI विकास रावत
4- ASI नन्दकिशोर
5- HC गोपीचंद
6- कानि0 अर्जुन सिंह
7- कानि0 मन्जीत सिंह

एसटीएफ टीम
1- SI नरोत्तम बिष्ट
2- ASI हितेश कुमार
3- HC अनूप भाटी
4- का0 देवेन्द्र कुमार
5- का0 अनिल कुमार

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago