देहरादून:- 30 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की जाएगी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 31 मार्च को चमोली जिले के मलारी गांव जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में किसी शहरी सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण भी कर सकेंगे। अगले दिन वे चमोली जिले के सीमांत गांव मलारी भी जाएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का उच्चीकरण करने के लिए सरकार ने 500 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। माना जा रहा है कि आगामी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी केंद्रीय मंत्री के साथ सरकार चर्चा करेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…