उत्तराखण्ड

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जी 20 में आए अतिथियों को न हो किसी प्रकार की परेशानी

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में आगामी 28 से 30 मार्च के बीच आयोजित होने वाली जी 20 बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ जी 20 बैठक की तैयारियों में जुटी हुई है। राज्य सरकार के लेकर केंद्र सरकार तक के मंत्री जी 20 बैठक की तैयारियों का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। शनिवार 25 मार्च को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट रामनगर पहुंचे और 20 बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को जहां कुछ कमियां दिखी, उसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री ने कोसी बैराज के सौंदर्यीकरण के साथ ही महाविद्यालय और कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होने जा रही जी-20 की बैठक देश में नया इतिहास लिखने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस में भाग लेने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए उत्तराखंड की जनता पूरे उत्साह के साथ तैयार खड़ी है, जिसको लेकर रामनगर में रविवार को स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि इस बैठक में भाग लेने वाले मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के साथ ही उत्तराखंड के परिधान रहन-सहन और खानपान से भी रूबरू कराया जाएगा, जिससे मेहमान अपने-अपने देशों में जाकर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे। रामनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का विधायक दीवान सिंह बिष्ट के अलावा कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज पर जोरदार स्वागत भी किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago