उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में यूपी पुलिस की ग्रामीणों के साथ झड़प, फायरिंग में महिला की मौत

कुंडा गोलीकांड: ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर है। काशीपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस के साथ ग्रामीणों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फायरिंग में एक महिला की भी मौत हो गई। जबकि एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 सितंबर को पुलिस दल पर हमला करने वाला इनामी खनन माफिया जफर भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख भुल्लर के यहां छिपा हुआ है। पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार शाम मुरादाबाद पुलिस के एसएचओ समेत 10-12 पुलिसकर्मी 2 गाड़ियों में सवार होकर सादे कपड़ों में कुंडा थाने के ग्राम भरतपुर निवासी जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख भुल्लर के घर आ धमके।

                                                  काशीपुर के कुंडा में हंगामा

सादी वर्दी में पिस्टल के साथ आए लोगों से जब जानकारी ली तो उन्होंने अपने को यूपी की एसओजी टीम बताया। इसके बाद इनामी बदमाश की तलाशी के नाम पर दोनों पक्षों में बहस हो गई, बात बढ़ने पर दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हो गई है।  हालांकि यूपी पुलिस गोली चलाने से इनकार कर रही है।  मौत की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और टीम के साथ भिड़ गए। ग्रामीणों ने फायरिंग कर टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जबकि ग्रामीणों के द्वारा मारपीट करने पर ठाकुरद्वारा कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने कुंडा थाने के सामने फोर लेन पर जाम लगा दिया।

                                           हंगामा करते हुए लोग

यूपी एसओजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी हेमंत कुटियाल कई थानों की फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और अपने पुलिसकर्मियों को वहां से बाहर निकाला। ऊधमसिंह नगर पुलिस को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। पहले गोली किसने चलाई, यह भी जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago