देहरादून:- उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) से जुड़े स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कर्मचारियों को 700 रुपये ऊर्जा भत्ता और साल में 12 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
यूपीसीएल मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव एवं यूपीसीएल अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि एसएचजी कर्मचारियों को उपनलकर्मियों की तर्ज पर 700 रुपये मासिक ऊर्जा भत्ता देने का प्रस्ताव पास हुआ है। इस प्रस्ताव को अब शासन को भेजा जाएगा। बैठक में इन कर्मचारियों को 12 आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर भी मुहर लगी है। वहीं, अंशकालिक स्वच्छकारों का मानदेय भी 3500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये करने पर मुहर लगी। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
यूपीसीएल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग को मजबूत बनाया जाएगा। दरसअल, इस विभाग में 118 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष वर्तमान में पांच से सात कर्मचारी ही तैनात हैं। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि इसे मजबूत किया जाएगा। 118 पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बतौर कंप्यूटर एनालिस्ट तरक्की दी जाएगी। करीब 15 से 20 विशेषज्ञ बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक आईटी वाले रखे जाएंगे। यूपीसीएल में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम लागू किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…