उत्तराखण्ड

यूपीसीएल कर्मचारियों को 700 रुपये ऊर्जा भत्ता, मिलेंगे 12 आकस्मिक अवकाश, बोर्ड बैठक में हुआ निर्णय

देहरादून:-  उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) से जुड़े स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कर्मचारियों को 700 रुपये ऊर्जा भत्ता और साल में 12 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

यूपीसीएल मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव एवं यूपीसीएल अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि एसएचजी कर्मचारियों को उपनलकर्मियों की तर्ज पर 700 रुपये मासिक ऊर्जा भत्ता देने का प्रस्ताव पास हुआ है। इस प्रस्ताव को अब शासन को भेजा जाएगा। बैठक में इन कर्मचारियों को 12 आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर भी मुहर लगी है। वहीं, अंशकालिक स्वच्छकारों का मानदेय भी 3500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये करने पर मुहर लगी। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।

यूपीसीएल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग को मजबूत बनाया जाएगा। दरसअल, इस विभाग में 118 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष वर्तमान में पांच से सात कर्मचारी ही तैनात हैं। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि इसे मजबूत किया जाएगा। 118 पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बतौर कंप्यूटर एनालिस्ट तरक्की दी जाएगी। करीब 15 से 20 विशेषज्ञ बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक आईटी वाले रखे जाएंगे। यूपीसीएल में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम लागू किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago