उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में बच्चे की हत्या पर बवाल, पांच दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं

यूपी के सुल्तानपुर में 12 वर्षीय किशन की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों ने चौकी का घेराव करके हंगामा किया। बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज करना उचित नहीं समझा। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव की है।  बीते सोमवार की सुबह गांव में सहजराम के घर के अंदर उनके बेटे किशन का शव बल्ली के सहारे रस्सी से लटकता मिला था। सहजराम ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। वह रामरति इंटर कॉलेज में कक्षा 7 में पढ़ता था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटी आशा की शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद सहजराम ने नीतू से दूसरी शादी कर ली थी। उसको पहले से एक बेटी है। इसके बाद नीतू को कोई औलाद नहीं हुई।

27 अगस्त को नीतू अपनी बेटी के यहां चली गई थी। पिता सहजराम पड़ोसी गांव महमूदपुर में एक गौशाला का रखरखाव करता था। किशन भी यहीं पिता के साथ रहता था। सोमवार की सुबह किशन स्कूल जाने के लिए निकला था। उसने पिता से कहा कि घर पर मट्ठा रखा है, चावल खाकर मैं स्कूल चला जाऊंगा। यह कहकर वह 6 बजे निकला। 8:30 बजे सहजराम घर पहुंचा तो किशन रस्सी के सहारे बांस में लटका मिला। नीचे चारपाई पर ईंट रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मंगलवार को बहन, सौतेली बहन व सौतेली मां के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस ने सहजराम, नीतू, उसकी बेटी पारो और उसके पति व बहन आशा से एक-एक करके पूछताछ की। सहजराम ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ करके जानकारी ली। लेकिन,नतीजा सिफर रहा।

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। किशन के गले पर एज मिला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि उसे मारकर लटकाया गया है। पांच दिन बाद भी कार्रवाई न होने से आक्रोशित घरवालों ने शनिवार को द्वारिकागंज चौकी का घेराव करके प्रदर्शन किया। बहन आशा देवी ने कहा कि हमको इंसाफ चाहिए। पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि जांच चल रही है। साक्षय के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago