उत्तराखण्ड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन, जनता को समर्पित किया पार्क

देहरादून : शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन किया, इसी के साथ पार्क को जनता को समर्पित कर दिया गया। बुधवार देर सायं मंत्री डॉ अग्रवाल राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचे। यहाँ उन्होंने पार्क में लाइट एंड साउंड शो का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान माँ गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने तक की कहानी दिखाई गई। साथ ही उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग दिखाया गया। इसके अलावा माँ गंगा की उत्तराखंड को लेकर अपने मन की बात दिखाई गई।

इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है, प्रतिदिन शाम को दो शो लाइट एंड साउंड के दिखाये जाएंगे। इसका न्यूनतम चार्ज भी लिया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गंगा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पौराणिक कथाओं का ज्ञान होगा। मां गंगा के प्रति नई युवा पीढ़ी की आस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा पार्क के आकर्षण चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, पुश्ता गार्डन, गजेबो, टोपारी गार्डन, चिपको आंदोलन पर आधारित वृक्षों का संग्राक्षरण है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पार्क में शौचालय (महिला पुरुष /विकलांग), पेयजल की सुविधा, पार्किंग, कैन्टीन की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने पार्क में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोकस लाइट को बढ़ाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

                                                                                            माँ गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री
                                                              माँ गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री सुनते हुए शहरी विकास मंत्री

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा दीपक अरोड़ा, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता नौटियाल, रेलवे बोर्ड सदस्य शशांक, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजकोट नरेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद रोशन बाला, अध्यक्ष व्यापार मंडल राजपुर देहरादून मोहित अग्रवाल, संगीता असवाल, अश्विन खत्री, सूरज प्रकाश,  अमित डंग, संजय बॉक्सर, वसीम खान, जावेद खान, परवेज खान, भारत भूषण गर्ग, दिनेश गुसाईं, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एससी राणा, उद्यान अधिकारी एआर जोशी, अधिशासी अभियंता मनोज जोशी, अवर अभियंता सचिन कुमार, सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago