देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रेसकोर्स में सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेनेज कार्यो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज कार्य पर हुए अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसे सुधारा जाए।
मंत्री डॉ अग्रवाल रेसकोर्स पहुंचे। इस दौरान ड्रेनेज के कार्यो का निरीक्षण कर सड़क के ऊंचे उठे चेंबर का सड़क के बराबर करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण को हटाने के लिए भी निर्देशित किया।
इस मौके पर पार्षद रोहन चंदेल, अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, राजेश कुमार लांबा, अनमोल अरोड़ा, हनी साहनी, गुरप्रीत छाबड़ा, सतीश भटनागर संजय कालरा आदि उपस्थित थे। बता दे की रेस कोर्स में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 725 मीटर लंबे ड्रेनेज का कार्य किया गया है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 2 करोड रुपए है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…