उत्तराखण्ड

शहरी विकास मंत्री ने विकास एजेंसी के अंतर्गत सीवरेज और ड्रेनेज तथा सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

देहरादून : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत सीवरेज और ड्रेनेज तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुधर जाएं, सरकार विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है जबकि अधिकारी सरकार को पलीता लगा रहे हैं। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी चंद्रेश यादव को दूरभाष पर कड़े शब्दों में जनवरी के अंतिम सप्ताह तक गड्ढा भरने, नाली तथा सड़क बनाने का कार्य पूर्ण करने की बात कही।

मंत्री डॉ अग्रवाल पथरीबाग, देहराखास और टीएचडीसी कॉलोनी पहुंचे। यहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंत्री डॉ अग्रवाल के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यहां जगह-जगह सड़क के बीचो बीच बड़े गड्ढे हो रखे हैं जिनमें अक्सर वाहन धंस जाते हैं। साथ ही रात्रिकाल में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने भी स्थानीय लोगों की समस्या को सही पाया। उन्होंने कहा कि जनता के लिए सरकार विकास कार्य करती है, ऐसे में यदि विकास कार्यों से जनता ही असंतुष्ट हो तो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

 

मंत्री डॉ अग्रवाल ने मौके से ही कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी चंद्रेश यादव को दूरभाष पर कड़े शब्दों में निर्देश दिए। कहा कि जनवरी अंतिम सप्ताह तक गड्ढा भरने, नाली व सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। इस दौरान यूयूएसडीए अपर निदेशक विनय मिश्रा, निवर्तमान पार्षद आलोक कुमार, मंडल मंत्री नवीन नौटियाल, गोपालपुरी, संतोष थापा, शंभू भट्ट, अनिल वर्मा, राजेश ठाकुर, सत्येंद्र बिष्ट, सोनू सरदार, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय तिवारी, इंजीनियर एके भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।बता दे कि 72.36 करोड की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें 29 कि0मी0 का सीवरेज नेटवर्क बिछाया गया है। क्षेत्र में नालियों का निर्माण तथा सड़क सुधार का कार्य भी किया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago