उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विगत कुछ दिनों से दून अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व काबीना मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। बता दें कि पूर्व काबीना मंत्री डायबिटीज की समस्या के कारण विगत 1 हफ्ते से दून अस्पताल में भर्ती है जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच कर पूर्व काबीना मंत्री से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी बीमारी से संबंधित विषय के बारे में पूछा जिसपर दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शुगर बढ़ने के कारण मोहन सिंह रावत को समस्या उत्पन्न हुई थी अब उनका शुगर नियंत्रण में है एवं सभी प्रकार के टेस्ट करवाए जा रहे हैं जिसके बाद संबंधित बीमारी का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व काबीना मंत्री की पत्नी से भी बातचीत की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…