देहरादून: उत्तराखंड में होली बड़े धूमधाम से मनाई गई। वहीं दूसरी ओर होली के बीच आज एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जब उत्तराखंड में सभी लोग होली के त्यौहार को मना रहे थे। तो स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर डटे थे और वही उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दून अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों को मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने वहां पर एडमिट मरीजों से बातचीत भी की और स्वास्थ्य कर्मियों से भी उन्होंने अपडेट लिया। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज होली के दिन जाकर अचूक निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि होली के अवसर पर अपने घर परिवार को छोड़ प्रदेश की सेवा में जुटे चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी कर्मियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रत्येक उत्तराखंडवासी की तरफ से आपका धन्यवाद। जनसेवा के इस जज्बे को दिल से सलाम है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…