उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बीजेपी ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को दी शुभकामनाएं

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड मुख्यालय पर पार्टी का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, पार्टी की पत्रिका देवकमल का भी विमोचन किया गया। बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश मुख्यालय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए, वहीं जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

देहरादून में प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज पार्टी की नींव रखी गई थी. आज बीजेपी प्रदेश और पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, उन्होंने कहा कि पार्टी के पीढ़ी दर पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को इस पार्टी में खपाया है। पार्टी के सभी उन महान लोगों को नमन करते हैं, सीएम धामी से जब ये पूछा गया कि हरीश रावत ने अपनी पार्टी कांग्रेस को आलसी और सुस्त बताया है, इस पर वो क्या कहेंगे। सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत पुराने वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें शायद आगे के परिणाम का अहसास हो गया है, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी जिला स्तर पर सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठियों का आयोजन कर रही है। इसके अलावा हर एक बूथ स्तर पर मीटिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया है। आज माइक्रो डोनेशन अभियान को रफ्तार से आगे बढ़ने पर काम किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago