उत्तराखंड:- उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दिनांक 6 अप्रैल 2023 को संपन्न हो गई। वहीं मई अंतिम सप्ताह तक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा। परिषद की ओर से कराई गई इंटरमीडिएट परीक्षा 16 मार्च व हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से हिंदी विषय के साथ शुरू हुई थी। परीक्षा में 259439 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी शामिल थे।
हाईस्कूल में 130027 संस्थागत व 2088 व्यक्तिगत तथा इंटर में 123511 संस्थागत व 3813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 198 संवेदनशील व 15 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा कापी जमा करने के लिए 13 मुख्य संकलन केंद्र, 24 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 से 29 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश में 29 मूल्याकंन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 25 मिश्रित, 03 हाईस्कूल एकल व एक इंटर एकल की परीक्षा की कापी जांची जाएगी। परीक्षाफल निर्माण का कार्य मई प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। मई अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…