उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आज रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इंटर मीडिएट में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं इंटर मीडिएट में अनुष्का टॉपर रही। केशव भट्ट ने इंटर मीडिएट में दूसरा स्थान पाया। केशव ने 500 में से 489 अंक हासिल किए। केशव को 98.60 फीसदी अंक मिले। इंटर में आयुष सिंह रावत ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। कमल ने 96.80 फीसदी हासिल किए।
हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 %
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी छात्र जबकि 93.25 फीसदी छात्राएं पास हुईं। राज्य में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं इंटर मीडिएट का परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों में जश्न का माहौल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…