उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा झटका, बदरीनाथ विधायक भाजपा में हुए शामिल

रविवार को कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल , पौड़ी सीट से उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के नैली ऐंथा गांव निवासी राजेंद्र भंडारी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 2002 से 2007 तक वे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा से वे निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीते और भाजपा की खंडूड़ी सरकार में 2012 तक खेल मंत्री रहे थे। वर्ष 2012 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और बदरीनाथ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। तब वे हरीश रावत सरकार में अंतिम छणों में तीन माह तक कृषि मंत्री रहा। वर्ष 2017 में वे महेंद्र भट्ट से चुनाव हार गए थे और 2022 में फिर विधायक बने।

लोकसभा चुनाव से पहले तीन बार के विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा से नाता जोड़ लिया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को निर्वाचन आयोग को इस संबंध में सूचित किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पंजाब बोर्ड परीक्षा में आम आदमी पार्टी से जुड़े सवालों पर भाजपा ने उठाए सवाल

चंडीगढ़:-  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान राजनीति…

8 mins ago

खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘रिश्ते’ का गाना हुआ हिट, SRK म्यूजिक पर रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने प्रशंसकों को होली का तोहफा दे रहे हैं। इस…

42 mins ago

मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने गले लगाकर किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। पोर्ट लुईस में…

59 mins ago

मोटापे के खिलाफ अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन को मिले निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार मोटापे के खिलाफ अभियान की शुरुआत सरकारी…

2 hours ago

होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने की तैयारी

देहरादून:- होली में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने व कम समय में यात्रा पूरी कराने…

2 hours ago

खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना का विवरण:- दिनांक 06.03.2025 को वादी श्री संजय कुमार पुत्र मंगल सिंह निवासी रामनगर…

19 hours ago